संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2018 का परिणाम घोषित कर दिया है। कनिष्क कटारिया ने परीक्षा में टॉप किया है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। सृष्टि जयंत देशमुख ने महिला उम्मीदवारों में प्रथम स्थान हासिल किया है।
कनिष्क कटारिया, अनुसूचित जाति से आते हैं और उन्होंने परीक्षा में गणित को वैकल्पिक विषय के रूप में चुना था। कटारिया के पास कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में बी.टेक की डिग्री है। वहीं, महिलाओं में टॉप स्थान पाने वाली देशमुख ने भोपाल के राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से केमिकल इंजीनियरिंग विषय से बी.ई की डिग्री प्राप्त की है। देशमुख टॉप 10 में 5वें स्थान पर हैं।
ये हैं टॉपर
1. कनिष्क कटारिया
2. अक्षत जैन
3. जुनैद अहमद
4. श्रवण कुमात
5. सृष्टि जयंत देशमुख
6. शुभम गुप्ता
7. कर्नाटी वरूणरेड्डी
8. वैशाली सिंह
9. गुंजन द्विवेदी
10. तन्मय वशिष्ठ शर्मा
759 का परिणाम घोषितबता दें कि संघ लोक सेवा आयोग की ओर से यह परीक्षा नौकरशाही के उच्च पदों के लिए आयोजित की जाती है। संघ लोक सेवा आयोग की ओर से सितंबर-अक्टूबर 2018 में लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। उसके परिणाम के बाद फरवरी-मार्च 2019 में इंटरव्यू हुआ। जिसके बाद आज अंतिम परिणाम जारी कर दिए गए हैं।
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से इस बार कुल 759 उम्मीदवारों ((577 पुरुष और 182 महिलाएं) के परिणाम घोषित किए गए हैं। इसमें सामान्य श्रेणी के 361, अन्य पिछड़े वर्गों से 209, अनुसूचित जाति के 128, अनुसूचित जनजाति के 61 उम्मीदवार शामिल हैं। इन उम्मीदवारों में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के अलावा केंद्रीय सेवाओं की प्रथम और द्वितीय श्रेणी के उम्मीदवार शामिल हैं।
वीडियो देखने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे
Click here
UPSC Civil Services Result 2018: जयपुर के कनिष्क कटारिया ने किया टॉप,
Reviewed by Sunil Doraya
on
April 05, 2019
Rating:
Reviewed by Sunil Doraya
on
April 05, 2019
Rating:
