मुख्यमंत्री ने आज बजट में 53000 नई भर्तियों का ऐलान किया है
जिसमें 41000 के लगभग भर्तियां शिक्षा विभाग में होगी तथा 5000 के लगभग भर्ती गृह विभाग में होगी साथ ही कॉपरेटिव में 1000 भर्तियां निकाली जाएगी मेडिकल में 574 भर्तियां होगी|
मुख्यमंत्री ने कहा है कि 82000 भर्तियां प्रक्रिया अधीन है जबकि 34682 भर्तियों पर नियुक्ति की गई है।
Attached Document :
शिक्षा विभाग के अंतर्गत की गई 41000 पदों में से सम्भावना है कि 7 से 8 हजार पदों पर कंप्यूटर शिक्षकों की भर्ती की जा सकती है। वही उपखंड स्तर पर 294 एलडीसी एवं IA के नवीन पदों का सृजन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विस्तृत बजट भाषण की पीडीएफ को डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर जाए।
Click here
राजस्थान बजट वर्ष 2020-21 में शिक्षा की बेहतरी हेतु की गई महत्वपूर्ण घोषणाएं :
1- प्रदेश के 33 जिलों में महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों की अपार सफलता के बाद अब 167 ब्लॉकों में भी यह विद्यालय खोले जाएंगे ।
2- 200 उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अतिरिक्त संकाय एवं 300 उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अतिरिक्त विषय आवश्यकतानुसार खोले जाएंगे ।
(2/5)
3- समस्त सरकारी विद्यालयों में हर शनिवार को #NoBagDay रहेगा। इस दिन पेरेंट-टीचर मीटिंग , हैप्पीनेस थैरेपी,सांस्कृतिक गतिविधियां,जीवन मूल्य एवं नैतिक शिक्षा, व्यक्तित्व विकास, खेलकूद,बाल सभाएं,भाषा एवं कौशल विकास, निरोगी राजस्थान से सम्बन्धित गतिविधियां आयोजित की जाएगी।
4-कंप्यूटर टीचर्स का अलग कैडर नहीं होने की वजह से कंप्यूटर शिक्षा प्रभावित होती थी लेकिन अब माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कम्प्यूटर शिक्षा के लिए #कंप्यूटर_शिक्षक_कैडर के सृजन की घोषणा हुई है जिससे स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षकों की कमी पूरी होगी ।
5- आगामी तीन वर्षों में चरणबद्ध रूप से 66 केजीबीवी छात्रावासों की स्थापना की जावेगी। प्रथम चरण में 22 ब्लॉकस में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों की स्थापना की जावेगी।
मुख्यमंत्री ने दी बजट में सौगात 53000 नई सरकारी भर्ती होगी।
Reviewed by Sunil Doraya
on
February 19, 2020
Rating:
Reviewed by Sunil Doraya
on
February 19, 2020
Rating:
