सूचना सहायक भर्ती की प्रारंभिक आंसर-की जारी
जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने सूचना सहायक भर्ती-2023 की प्रारंभिक आंसर की और मास्टर प्रश्न पत्र जारी कर दिया है।
अभ्यर्थियों को अगर इस पेपर में किसी सवाल या जवाब पर आपत्ति है तो वह 5 से 7 फरवरी तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकता है। बोर्ड का कहना है कि प्रत्येक आपत्ति के लिए 100 रुपए शुल्क जमा कराना होगा। सूचना सहायक भर्ती परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी को किया गया था। इसमें 54.62 फीसदी उपस्थिति दर्ज हुई थी।
सूचना सहायक भर्ती की प्रारंभिक आंसर-की जारी
Reviewed by Sunil Doraya
on
February 02, 2024
Rating:
.jpeg)