करेंट अफेयर्स 28 अगस्त:भारत ने 73 हजार अमेरिकी राइफल्स का ऑर्डर दिया; सतीश कुमार रेलवे बोर्ड के पहले दलित अध्यक्ष और CEO बने
भारत ने तैयार की दूसरी न्यूक्लियर सबमरीन अरिघात। सतीश कुमार रेलवे बोर्ड के पहले दलित अध्यक्ष और CEO बनाए गए। वहीं, जय शाह इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी ICC के चेयरमैन चुने गए।
आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…
डिफेंस (DEFENCE)
1. भारत ने 73 हजार अमेरिकी राइफल्स का ऑर्डर दिया : भारत ने 28 अगस्त को अमेरिका से 73,000 सिग सॉ (SiG Sauer) असॉल्ट राइफल्स का दूसरा ऑर्डर दिया। सिग सॉ ने यह जानकारी दी है। इस डील को भारत ने 837 करोड़ रुपए में साइन किया है।
- राइफल्स की दूसरी खरीद को दिसंबर 2023 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अगुआई में डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल (DAC) ने मंजूरी दी थी।
- इसकी डिलीवरी के बाद भारतीय सेना के पास 1.45 लाख से ज्यादा SiG-716 असॉल्ट राइफल्स हो जाएंगी।
- 2018-19 में राइफल्स की बढ़ती जरूरत के लिए भारत ने रूस से AK-203 राइफल्स का ऑर्डर दिया था, लेकिन इनके मिलने में देरी के चलते भारत ने फरवरी 2019 में अमेरिकी फर्म सिग सॉ से डील की थी।
- पहले लॉट में आईं 72,400 राइफल्स से सेना को 66,400, एयरफोर्स को 4,000 और नेवी को 2,000 राइफल्स दी गई थीं। ये धीरे-धीरे इनसास राइफल की जगह लेंगी।
- साल 2024-25 के लिए भारत की संसद में 48 लाख करोड़ रुपए का जो बजट पेश किया गया है। इसमें सबसे ज्यादा लगभग 6 लाख 22 हजार करोड़ रुपए रक्षा क्षेत्र के लिए रखे गए हैं।
- भारत का रक्षा बजट, कुल बजट का लगभग 13 फीसदी है।
- अरिघात INS अरिहंत का अपग्रेडेड वर्जन है।
- इसका वजन 6000 टन और मिसाइल अटैक की रेंज 750 km तक है।
- इसे विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के शिप बिल्डिंग सेंटर (SBC) में बनाया गया था।
- अरिहंत की तरह ही अरिघात भी 750 किलोमीटर की रेंज वाली के-15 मिसाइलों से लैस होगी।
- भारतीय नौसेना अब तक 3 न्यूक्लियर सबमरीन तैयार कर चुकी है। इसमें से एक अरिहंत कमीशंड है, दूसरी अरिघात मिलने वाली है और तीसरी S3 पर टेस्टिंग जारी है।
- इन सबमरीन के जरिए दुश्मन देशों पर परमाणु मिसाइल दागी जा सकती हैं।
- 2009 में पहली बार सांकेतिक तौर पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पत्नी ने कारगिल विजय दिवस के मौके पर INS अरिहंत को लॉन्च किया था।
- इसके बाद 2016 में इसे नौसेना के बेड़े में शामिल किया गया।
- अगले 5 साल में दो और पनडुब्बियों को भारतीय नौसेना ने लॉन्च किया है।
- 2009 में लॉन्च करने से पहले भारत ने पनडुब्बियों को दुनिया से छिपा रखा था।
- 1990 में भारत सरकार ने ATV यानी एडवांस टेक्नोलॉजी वेसल प्रोग्राम शुरू किया था।
- इसके तहत ही इन पनडुब्बियों का निर्माण शुरू हुआ था।
3. सतीश कुमार रेलवे बोर्ड के पहले दलित अध्यक्ष और CEO बने : 27 अगस्त को इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस इंजीनियर्स (IRSME) अधिकारी सतीश कुमार को रेलवे बोर्ड का नया अध्यक्ष और CEO बनाया गया है। वह रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष बनने वाले पहले दलित हैं। सतीश कुमार रेलवे बोर्ड की मौजूदा CEO जया वर्मा सिन्हा की जगह लेंगे। जया 31 अगस्त को रिटायर हो रही हैं।
- सतीश कुमार 1986 बैच के इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ मैकेनिकल इंजीनियर्स (IRSME) अधिकारी हैं।
- उन्होंने मार्च 1988 में रेलवे जॉइन किया था।
- अपने 34 वर्षों के करियर में सतीश कुमार ने भारतीय रेलवे में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
- 8 नवंबर, 2022 को उन्होंने उत्तर मध्य रेलवे (प्रयागराज) के महाप्रबंधक के रूप में कार्यभार संभाला था।
- सतीश कुमार ने मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MNIT), जयपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में BTech. किया है।
- इसके साथ उन्होंने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से ऑपरेशन मैनेजमेंट एंड साइबर लॉ में PG डिप्लोमा भी किया है।
- सतीश को रेलवे में हुए कई सुधारों के लिए जाना जाता है।
- शुरुआत में उनकी नियुक्ति पूर्वी रेलवे के झांसी डिवीजन और वाराणसी में डीजल लोकोमोटिव वर्क्स (BLW) में हुई थी।
- सतीश कुमार का एक महत्वपूर्ण योगदान उनके द्वारा विकसित किया गया फॉग सेफ डिवाइस है। धुंध में इस डिवाइस से ट्रेन संचालन सुरक्षित हो जाता है।
4. जय शाह ICC के निर्विरोध चेयरमैन चुने गए : जय शाह 27 अगस्त को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के चेयरमैन चुने गए। इस पद के लिए शाह के खिलाफ किसी ने आवेदन नहीं किया था। ऐसे में चुनाव नहीं हुआ और वो निर्विरोध चुन लिए गए।
- वो मौजूदा चेयरमैन ग्रेग बार्कले की जगह लेंगे। जय 1 दिसंबर को चेयरमैन का पद संभालेंगे।
- वो फिलहाल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव हैं।
- BCCI को अब सचिव पद पर नई पोस्टिंग करनी होगी। इसके लिए रोहन जेटली का नाम सबसे आगे हैं।
- रोहन, अरुण जेटली के बेटे और दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) के प्रेसिडेंट हैं।
- ICC के मौजूदा चेयरमैन न्यूजीलैंड के ग्रेग बार्कले का कार्यकाल 30 नवंबर को खत्म होगा।
- ICC ने 20 अगस्त को बताया था कि बार्कले लगातार तीसरी बार चेयरमैन नहीं बनेंगे। बार्कले 2020 से इस पद पर थे।
- ICC चेयरमैन पद के लिए नॉमिनेशन फाइल करने की आखिरी तारीख 27 अगस्त थी।
- शाह फिलहाल ICC के फाइनेंस और कॉमर्स मामलों की सब-कमेटी का हिस्सा भी हैं
5. पेरिस पैरालिंपिक की ओपनिंग सेरेमनी आज : पेरिस पैरालिंपिक की शुरुआत आज यानी 28 अगस्त से हो रही है। यह इवेंट 8 सितंबर तक चलेगा। भारतीय दल के सौ से अधिक सदस्य बुधवार को पेरिस पैरालिंपिक की ओपनिंग सेरेमनी में भाग लेंगे, जिनमें 52 खिलाड़ी शामिल हैं।
- ओपनिंग सेरेमनी चैम्प्स एलिसीस और प्लेस डे ला कोंकोर्ड में आयोजित होगी।
- जिन खिलाड़ियों के 29 अगस्त को इवेंट हैं, वो ओपनिंग सेरेमनी की परेड में भाग नहीं लेंगे।
- भारत के 84 एथलीट 12 खेलों में हिस्सा लेंगे। इनके साथ 95 अधिकारी भी गए हुए हैं। भारतीय दल में कुल 179 सदस्य शामिल है।
- भारत की भागीदारी इस इवेंट में पैरा बैडमिंटन से शुरू होगी।
- 29 अगस्त को पैरा बैडमिंटन मिक्स्ड डबल्स ग्रुप स्टेज, मेंस सिंगल्स ग्रुप स्टेज और विमेन सिंगल्स ग्रुप स्टेज होगा।
- तीनों ही कॉम्पिटिशन कल दोपहर 12 बजे शुरू होंगे।