अब 1096 पदों पर होगी RAS 2024 भर्ती: RPSC ने 363 पद बढ़ाए; 2-3 दिन में जारी हो सकता है प्री एग्जाम का रिजल्ट
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सोमवार को आरएएस भर्ती 2024 में 363 पद बढ़ा दिए। अब 733 की बजाय 1096 पदो पर भर्ती होगी। इसमें राज्य सेवा के 428 और अधीनस्थ सेवा के 668 पद हैं। जानकारी के अनुसार, आरएएस भर्ती 2024 प्री का रिजल्ट 19 या 20 फरवरी को जारी किया जा सकता है। इसके लिए आयोग प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण मे हैं। 2 फरवरी को आयोजित RAS भर्ती प्री एग्जाम में 3 लाख 75 हजार 657 कैंडिडेट्स शामिल ১ थे। मुख्य परीक्षा 17 और 18 जून को प्रस्तावित है।
परीक्षा में 55.65 प्रतिशत रही थी उपस्थिति . आरएएस प्री 2024 एग्जाम में 6 लाख 75 हजार 80 रजिस्टर्ड कैंडिडेट में से 3 लाख 75 हजार 657 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। प्रतापगढ़ में सबस े ज्यादा 68.09 प्रतिशत उपस्थिति रही। सबस े कम नागौर में 51.02% अभ्यर्थी शामिल हुए। ओवर ऑल 55.65 प्रतिशत उपस्थिति रही है।
अब 1096 पदों पर होगी RAS 2024 भर्ती: RPSC ने 363 पद बढ़ाए; 2-3 दिन में जारी हो सकता है प्री एग्जाम का रिजल्ट
Reviewed by Sunil Doraya
on
February 17, 2025
Rating:
