राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को पुस्तकालयाध्यक्ष ग्रेड-II (माध्यमिक शिक्षा विभाग) परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा दो पारियों में हुई। निर्धारित समय से एक घंटे पहले चेंकिंग कर कैंडिडेट्स को प्रवेश दिया गया। इस दौरान सेन्टर पर पुलिस के पुख्ता इंतजाम भी रहे। दोनों पारियों में 33.32 फीसदी उपस्थिति रही।
पहली पारी प्रातः 10 से शुरू हुई, जो दोपहर 12 बजे तक हुई। द्वितीय पारी दोपहर 2:30 से सायं 4:30 बजे तक हुई। ओएमआर शीट में पांचवां विकल्प भरने के लिए अभ्यर्थियों को 10 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया गया। परीक्षार्थियो की सुविधा के लिए आरपीएससी सहित सभी छह संभाग जिला मुख्यालयो पर नियंत्रण कक्ष बनाए गए।
AA लाइब्रेरियन ग्रेड-2 एग्जाम में 33.32 फीसदी उपस्थिति
Reviewed by Sunil Doraya
on
February 16, 2025
Rating:
