पिछले महीने ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री में गिरावट आई है। कंपनी ने जनवरी 2025 में कुल 24,335 यूनिट सेल की हैं। ये आंकड़ा साल 2024 के जनवरी माह में बिकी 32,424 यूनिट के मुकाबले 24.94 प्रतिशत की कमजोरी को दर्शाता है।
Ola Electric: पिछले महीने ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री में गिरावट आई है। कंपनी ने जनवरी 2025 में कुल 24,335 यूनिट सेल की हैं। ये आंकड़ा साल 2024 के जनवरी माह में बिकी 32,424 यूनिट के मुकाबले 24.94 प्रतिशत की कमजोरी को दर्शाता है
TVS Motor Company: आईक्यूब की दम पर टीवीएस की ईवी सेल काफी हद तक बढ़ गई है। कंपनी ने पिछले महीने कुल 23,809 नए ईवी टू-व्हीलर बेचे, जो साल 2024 के जनवरी माह में बिकी 15,358 यूनिट के मुकाबले 55 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है, जिससे कंपनी दूसरे स्थान पर रही।
Bajaj Auto: पिछले महीने की ईवी टू-व्हीलर सेल में बजाज ऑटो तीसरे स्थान पर रही। कंपनी ने जनवरी 2025 में कुल 21,310 यूनिट सेल की हैं। ये आंकड़ा साल 2024 के जनवरी माह में बिकी 10,891 यूनिट के मुकाबले 95.67 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है।
Ather Energy: एथर एनर्जी के पास अब कई ईवी प्रोडक्ट हो गए हैं। कंपनी ने पिछले महीने कुल 12,906 यूनिट सेल की हैं। यह आंकड़ा साल 2024 के जनवरी माह में बिकी 9,380 यूनिट के मुकाबले 37.59 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है। बिक्री के मामले में कंपनी चौथे स्थान पर रही।
