चिकित्सा मंत्री डॉ. शर्मा ने कहा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में 15 हजार पदों पर भर्तियां की जाएंगी। उन्होंने बताया कि 737 डॉक्टरों की भर्तियों के लिए वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। साथ ही 2000 डॉक्टरों की भर्ती के लिए वित्त विभाग को प्रस्ताव भिजवाया गया है। इन भर्तियों के बाद प्रदेश के किसी भी हिस्से में डॉक्टरों की कमी नहीं रहने दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मेडिकल कॉलेजों एवं सम्बद्ध अस्पतालों की प्रगति एवं सेवाओं की गुणवत्ता में वृद्धि किए जाने के लिए सतत् प्रयत्नशील है। इसी वर्ष बाड़मेर जिले में 100 एमबीबीएस सीट प्रवेश क्षमता का नया मेडिकल कॉलेज प्रारम्भ कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त प्रदेश में पूर्व में संचालित मेडिकल कॉलेजों में 550 एमबीबीएस सीटों की वृद्धि की गई है। अब प्रदेश में एमबीबीएस की कुल सीटें 1950 से बढ़ाकर 2600 हो गयी है। उन्होंने बताया कि सीकर मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य व जिला अस्पताल का उन्नयन एवं विस्तार कार्य प्रगति पर है।
चिकित्सा विभाग में 15000 भर्तियां होगी- रघु शर्मा
Reviewed by Sunil Doraya
on
July 19, 2019
Rating:
Reviewed by Sunil Doraya
on
July 19, 2019
Rating:
