जयपुर, 21 जुलाई। राज्य में 39 पशुधन सहायकों के पदस्थापन आदेश शीघ्र ही जारी कर दिए जाएंगे। कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्री लालचन्द कटारिया ने इस संबंध में फाइल को मंजूरी देकर पशुपालन विभाग के निदेशक को जल्द नियुक्ति आदेश जारी करने के निर्देश दिए हैं।
श्री कटारिया ने बताया कि न्यायालय में लम्बित इस प्रकरण में राज्य सरकार के अथक प्रयासों से पशुधन सहायकों की भर्ती का रास्ता खुला है। उन्होंने बताया कि विभाग में 2077 पशुधन सहायकों की भर्ती प्रक्रियाधीन है। पशु चिकित्सा सेवाओं को और गति प्रदान करने के उद्देश्य से 72 पद और बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही एक अन्य न्यायिक प्रकरण में 56 पशुधन सहायकों को भी शीघ्र ही नियुक्ति प्रदान किया जाना प्रस्तावित है।
श्री कटारिया ने बताया कि राज्य में पशु चिकित्सा सेवाओं को और सुदृढ़ करने के लिए 900 पशु चिकित्सकों की भर्ती प्रक्रिया भी आरंभ कर दी गई है।
39 पशुधन सहायकों के पदस्थापन आदेश शीघ्र जारी होंगे
Reviewed by Sunil Doraya
on
July 21, 2019
Rating:
