करेंट अफेयर्स 05 अगस्त:शेख हसीना ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया; उज्जैन में 1500 लोगों ने डमरू बजाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया
1. शेख हसीना ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया : बांग्लादेश में आरक्षण विरोधी आंदोलन के हिंसक होने के बाद पीएम शेख हसीना ने सोमवार, 5 अगस्त को इस्तीफा दे दिया है। सेना प्रमुख जनरल वकार-उज-जमान ने इसकी पुष्टि की।
- सेना प्रमुख जनरल वकार-उज-जमान ने बताया कि अब सेना अंतरिम सरकार बनाएगी।
- प्रदर्शनकारियों और सत्तारूढ़ पार्टी के समर्थकों के बीच भड़की हिंसा में अब तक 14 पुलिसकर्मियों समेत करीब 300 लोगों की जान चली गई है।
- हिंसा में हजारों लोग घायल हुए हैं।
- पूरे बांग्लादेश में अनिश्चित काल के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया है।
2. सबसे अधिक लोगों के डमरू बजाने के लिए गिनीज बुक में उज्जैन का नाम दर्ज : सावन का तीसरे सोमवार, 5 अगस्त को उज्जैन में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया। महाकाल लोक के पास शक्ति पथ पर 1500 लोगों ने एक साथ 10 मिनट तक डमरू बजाया। इसके साथ ही उज्जैन का नाम सबसे अधिक लोगों के डमरू बजाने पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया।
- इससे पहले, 488 लोगों द्वारा एक साथ डमरू बजाने का रिकॉर्ड फेडरेशन ऑफ न्यूयॉर्क के नाम 2021 में दर्ज किया गया था।
- इसके लिए पिछले तीन दिन से दो सत्रों में प्रैक्टिस चल रही थी।
- आज 25-25 डमरू वादकों के अलग-अलग दल बनाए गए थे।
- 1500 डमरू और भस्म आरती की धुन पर 15 मिनट का ये भव्य आयोजन शिप्रा नदी के तट पर किया गया।
- गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स हर साल प्रकाशित होने वाली एक सन्दर्भ किताब है, जिसमें विश्व कीर्तिमानों (रिकॉर्ड्स) का संकलन होता है।
- सन् 2000 तक इसे 'गिनीज़ बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' के नाम से जाना जाता था।
- यह बुक 'सर्वाधिक बिकने वाली कॉपीराइट बुक' के रूप में एक रिकार्ड बनाने वाली बुक है।
5वें गोल्डन स्लैम विनर बने नोवाक जोकोविच : सर्बिया के दिग्गज नोवाक जोकोविच ने रविवार, 4 अगस्त को टेनिस का गोल्डन स्लैम पूरा कर लिया। टेनिस में चारों ग्रैंड स्लैम और ओलिंपिक गोल्ड जीतने वाले को गोल्डन स्लैम विनर माना जाता है। जोकोविच ऐसा करने वाले 5वें प्लेयर बने। उनसे पहले स्पेन के राफेल नडाल, अमेरिका की सेरेना विलियम्स, अमेरिका के ही आंद्रे अगासी और जर्मनी की स्टेफी ग्राफ ही करियर ग्रैंड स्लैम जीतें हैं।
- यह जोकोविच के करियर का पहला ओलिंपिक गोल्ड है।
- जोकोविच ने दोनों सेट टाई ब्रेकर राउंड में जीते।
- पेरिस के रोलैंड गारोस कोर्ट पर मेंस सिंगल्स का गोल्ड मेडल मैच खेला गया।
- जोकोविच ने इससे पहले 24 ग्रैंड स्लैम जीते हैं और 2008 में पहला ग्रैंड स्लैम जीता था।
- टेनिस में 4 ग्रैंड स्लैम होते हैं- इनमें ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन, विंबलडन और यूएस ओपन शामिल हैं।
- कार्लोस अल्काराज ने पिछले महीने ही विंबलडन फाइनल में नोवाक जोकोविच को सीधे सेटों में हराया था।
- 2023 का विंबलडन भी अल्काराज ने जोकोविच को ही हराकर जीता था।
करेंट अफेयर्स 05 अगस्त:शेख हसीना ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया; उज्जैन में 1500 लोगों ने डमरू बजाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया
Reviewed by Sunil Doraya
on
August 25, 2024
Rating:
Reviewed by Sunil Doraya
on
August 25, 2024
Rating:

