करेंट अफेयर्स 06 अगस्त:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को फिजी का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिला, भारत ने पेरिस ओलिंपिक के लिए स्मारक डाक टिकट जारी किया
अवार्ड (AWARD)
1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को फिजी का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिला : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मंगलवार, 6 अगस्त को फिजी के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘कम्पैनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी’ से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति दो दिवसीय यात्रा पर फिजी गई हुई हैं।फिजी के राष्ट्रपति रातू विलियम मैवालिली कटोनिवेरे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘कम्पैनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी’ पुरस्कार प्रदान किया।
- यह किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की इस द्वीप समूह राष्ट्र की पहली यात्रा है
- राष्ट्रपति ने दोनों देशों के संबंधों की प्रशंसा की।
- उन्होंने कहा कि भारत एक मजबूत, लचीला और अधिक समृद्ध राष्ट्र बनाने के लिए फिजी के साथ साझेदारी करने को तैयार है।
- विदेश मंत्रालय के अनुसार, फिजी की अपनी यात्रा के बाद, मुर्मू न्यूजीलैंड और तिमोर-लेस्ते की यात्रा करेंगी।
- राष्ट्रपति की छह दिवसीय तीन देशों की यात्रा का उद्देश्य भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ पॉलिसी को आगे बढ़ाना है।
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी 2023 में इस सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
- फिजी को आधिकारिक रूप से फिजी द्वीप समूह गणराज्य के नाम से जाना जाता है।
- यह दक्षिण प्रशान्त महासागर के मेलानेशिया मे एक द्वीप देश है।
- 1970 तक फिजी एक अंग्रेजी उपनिवेश था।
- यहां की मुद्रा फिजी डॉलर है।
- यहां की आधिकारिक भाषा फिजियन, अंग्रेजी, फिजी हिंदी है।
- फिजी की राजधानी सुवा और प्रधानमंत्री सितिवनी राबुका हैं।
विविध (MISCELLANEOUS)
2. भारत ने पेरिस ओलिंपिक के लिए स्मारक डाक टिकट जारी किया : डाक विभाग ने 26 जुलाई से 11 अगस्त 2024 तक पेरिस, फ्रांस में आयोजित हो रहे 33वें ग्रीष्मकालीन ओलिंपिक पर चार स्मारक टिकट जारी किए हैं। यह डाक टिकट 5 अगस्त 2024 को नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में जारी किया गया।
2. भारत ने पेरिस ओलिंपिक के लिए स्मारक डाक टिकट जारी किया : डाक विभाग ने 26 जुलाई से 11 अगस्त 2024 तक पेरिस, फ्रांस में आयोजित हो रहे 33वें ग्रीष्मकालीन ओलिंपिक पर चार स्मारक टिकट जारी किए हैं। यह डाक टिकट 5 अगस्त 2024 को नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में जारी किया गया।
केंद्रीय संचार मंत्री, ज्योतिरादित्य सिंधिया और युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने स्मारक डाक टिकट संयुक्त रूप से जारी किया।
- इस समारोह में पेरिस ओलिंपिक के कांस्य पदक विजेता निशानेबाज सरबजोत सिंह, स्टीपलचेज एथलीट सुधा सिंह और पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा भी मौजूद थे।
- डाक विभाग केंद्रीय संचार मंत्रालय के तहत आता है।
- डाक टिकट चार ओलिंपिक खेलों - भाला फेंक, फील्ड हॉकी, नौकायन और टेबल टेनिस को दर्शाते हैं।
- ओलिंपिक में भाला फेंक में भारत के नाम एक स्वर्ण पदक है, जो 2020 टोक्यो ओलिंपिक में नीरज चोपड़ा ने जीता था।
- भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ओलिंपिक में 12 पदक - 8 स्वर्ण, 1 रजत और 3 कांस्य जीते हैं।
- 2020 टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता था ।
- लिएंडर पेस ओलिंपिक में टेनिस में पदक जीतने वाले एकमात्र भारतीय हैं।
- उन्होंने 1996 अटलांटा ओलिंपिक में पुरुष एकल में कांस्य पदक जीता था।
रैंक एंड रिपोर्ट (RANK & REPORT)
3. फॉर्च्यून ग्लोबल-500 की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज को 86वां स्थान मिला : रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, फॉर्च्यून ग्लोबल-500 की इस साल की सूची में 86वें स्थान पर रही है। पिछले साल के मुकाबले उसकी स्थिति में दो पायदान का सुधार हुआ है। अमेरिकी कंपनी वॉलमार्ट ने लगातार 11वें साल टॉप पर बनी रही। वहीं, अमेजन दूसरे स्थान पर रही।
5 अगस्त को वैश्विक मल्टी-प्लेटफॉर्म मीडिया कंपनी फॉर्च्यून ने 2024 फॉर्च्यून ग्लोबल-500 सूची जारी की।
- रिलायंस इंडस्ट्रीज पिछले साल 88वें स्थान पर थी।
- तीन साल में यह सूची में 69 स्थान की छलांग लगा चुकी है। रिलायंस वर्ष 2021 में 155वें स्थान पर थी।
- कंपनी का राजस्व पिछले साल 108.8 अरब डॉलर, जबकि लाभ 8.4 अरब डॉलर था।
- 2023 में इस सूची में केवल आठ भारतीय कंपनियां शामिल थीं।
- एचडीएफसी बैंक को इस साल पहली बार फॉर्च्यून ग्लोबल-500 की सूची में शामिल किया गया है।
- कंपनियों को 31 मार्च, 2024 को या उससे पहले समाप्त होने वाले फाइनेंशियल ईयर के कुल रेवेन्यू के आधार पर फॉर्च्यून ग्लोबल 500 में स्थान दिया गया जाता है।
- इस साल की फॉर्च्यून ग्लोबल 500 रैंकिंग में नौ भारतीय कंपनियां शामिल हैं, जिसमें 5 सार्वजनिक क्षेत्र की हैं।
- बीमा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) 2024 की सूची में 12 पायदान चढ़कर 95वें स्थान पर पहुंच गई।
- इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) 22 स्थान फिसलकर 116वें स्थान पर रही।
- भारतीय स्टेट बैंक 57 पायदान चढ़कर 178वें स्थान पर रहा।
- ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन और भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड क्रमशः 22 और 25 स्थान फिसल कर क्रमश: 180वें और 258वें स्थान पर रहीं।
- टाटा मोटर्स 66 पायदान ऊपर 271वें, जबकि एचडीएफसी बैंक 306वें और राजेश एक्सपोर्ट्स सूची में 463वें पायदान पर है।
स्पोर्ट (SPORT)
4. पेरिस ओलिंपिक क्लोजिंग सेरेमनी में मनु भाकर होंगी भारत की ध्वजवाहक : भारत के लिए पेरिस ओलिंपिक में निशानेबाज मनु भाकर क्लोजिंग सेरेमनी में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। उन्होंने दो कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। पेरिस ओलिंपिक क्लोजिंग सेरेमनी रविवार, 11 अगस्त को होगी।
- मनु ने 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीत कर पेरिस ओलिंपिक में भारत का खाता खोला था।
- इस तरह से वह ओलिंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय निशानेबाज बनी थी।
- मनु ने 10 मीटर एयर पिस्टल में और मिक्स इवेंट में सरबजोत सिंह के साथ मिलकर ब्रॉन्ज जीते था।
- इसके अलावा, मनु 25 मीटर पिस्टल इवेंट में 28 पॉइंट्स के साथ चौथे नंबर पर आईं।
- वे हंगरी की वेरोनिका के साथ तीसरे पोजीशन के लिए हुए शूटऑफ में हारकर बाहर हो गईं
इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)
5. कमला हैरिस ने आधिकारिक रूप से डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनी : उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की आधिकारिक उम्मीदवारी हासिल कर ली। डेमोक्रेटिक पार्टी ने आज यानी 6 अगस्त को आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा की।
5. कमला हैरिस ने आधिकारिक रूप से डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनी : उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की आधिकारिक उम्मीदवारी हासिल कर ली। डेमोक्रेटिक पार्टी ने आज यानी 6 अगस्त को आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा की।
- 59 वर्षीय हैरिस रिपब्लिकन या डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी भी बन गयी हैं।
- उनका नवंबर में होने वाले आम चुनाव में पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के कैंडिडेट डोनाल्ड ट्रंप से मुकाबला होगा।
- 2 अगस्त को हैरिस को सत्ताधारी डेमोक्रेटिक पार्टी ने आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया था।
- पिछले महीने राष्ट्रपति जो बाइडन ने आगामी चुनाव में राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर होने की घोषणा की थी, जिसके बाद उन्हें राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया गया था।
करेंट अफेयर्स 06 अगस्त:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को फिजी का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिला, भारत ने पेरिस ओलिंपिक के लिए स्मारक डाक टिकट जारी किया
Reviewed by Sunil Doraya
on
August 25, 2024
Rating: